उत्तराखंड में आईएएस-पीसीएस समेत 11 अफसरों के तबादले, विशाल मिश्रा रुद्रप्रयाग के डीएम, बाजपेयी फिर हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट

देहरादून। कार्मिक विभाग ने गुरुवार को आईएएस, पीसीएस समेत सचिवालय सेवा के 11 अफसरों के तबादले कर दिए। आईएएस विशाल मिश्रा को डीएम रुद्रप्रयाग बनाया गया है।
डीएम रुद्रप्रयाग रहे प्रतीक जैन को एमडी जीएमवीएन, निदेशक जल जीवन मिशन और परियोजना निदेशक नमामि गंगे की जिम्मेदारी दी गई है। संजय कुमार को निदेशक सेवायोजन की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है। एमडी सिडकुल सौरभ गहरवार को अपर सचिव उद्योग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है। नरेंद्र सिंह भंडारी अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी पर्यटन, विनोद गिरी गोस्वामी अपर सचिव आवास, मुख्य कार्यपालक अधिकारी भागीरथी नदी घाटी विकास प्राधिकरण, गिरधारी सिंह रावत अपर सचिव अल्पसंख्यक कल्याण, सुरेश जोशी अपर सचिव जनगणना, कवीन्द्र सिंह अपर सचिव कार्यक्रम क्रियान्वयन विभाग बनाए गए।

इसके अलावा त्रिलोक सिंह एमडी शुगर मिल बनाए गए हैं। उनसे आयुक्त गन्ना का चार्ज हटाया गया। एपी बाजपेयी को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी का दायित्व दिया गया है। कमलेश मेहता को एसडीएम टिहरी बनाया गया है।