✅पूर्व अभ्यास अभियान/मॉकड्रिल जनपद नैनीताल

चार्टन लॉज क्षेत्र, मल्लीताल नैनीताल में भूस्खलन की सूचना प्राप्त हुई। राहत कार्य के लिए रक्षा एवं बचाव दल की टीम तत्काल ग्राउंड जीरो के लिए रवाना हो गई है।
सूचना मिली है बोट हाउस क्लब, मल्लीताल में नाव पलटने की सूचना मिली है।
रेंजर ऑफिस के समीप वन क्षेत्र कालाढूंगी में बाघ के हमले की सूचना मिली, इसके बचाव के लिए पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। स्वास्थ्य विभाग की टीम एंबुलेंस के साथ रवाना हो गई है।
कैंची धाम मंदिर परिसर में भगदड़ की सूचना मिली है और ओसाड़ बैण्ड ओखलकांडा और करायल के बीच बस के खाई में गिरने की सूचना प्राप्त हुई।
राहत बचाव दल मौके पर पहुंच कर घायलों को प्राथमिक उपचार प्रदान किया जा रहा है।
कल्सिया नाला क्षेत्र, हल्द्वानी में त्वरित बाढ़ की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों को जल्दी से जल्दी निकटवर्ती लोगों को अलर्ट जारी किया गया है।