उत्तराखंड : तापमान एक डिग्री गिरा आज से बारिश के आसार

  • सात मई से कुमाऊं में बारिश का पूर्वानुमान
  • सोमवार को 39 डिग्री सेल्सियस रहा तापमान

हल्द्वानी न्यूज़ :- पश्चिमी हवाओं के कारण सोमवार को मौसम उमस भरा रहा। हालांकि बीते दिन के सापेक्ष हल्द्वानी का तापमान 1 डिग्री गिरावट के साथ 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि मंगलवार को कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में बारिश शुरू होने से गर्मी में राहत मिलने का अनुमान है।

सोमवार को सुबह मौसम सामान्य था। सुबह 5.30 बजे हल्द्वानी का न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सूरज चढ़ने के साथ ही मौसम में गर्मी बढ़ने लगी। हालांकि बीते रविवार की अपेक्षा सोमवार को सुबह 9 बजे तपिश कम रही। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि दोपहर 2 बजे हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 39 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।