उत्तराखंड : पंतनगर की कोमल तिवारी बनीं भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट — बेटियों ने फिर रचा इतिहास!

पंतनगर न्यूज़ :- गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की छात्रा कोमल तिवारी ने भारतीय नौसेना में सब लेफ्टिनेंट (लॉजिस्टिक कैडर) पद प्राप्त कर पंतनगर का नाम गौरवान्वित किया है। कोमल कृषि व्यवसाय प्रबंधन महाविद्यालय की छात्रा हैं और उन्होंने यह उपलब्धि अपने कठिन परिश्रम, समर्पण और मजबूत इच्छाशक्ति से प्राप्त की है।

उनकी इस असाधारण सफलता पर विश्वविद्यालय समुदाय में हर्ष की लहर है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आर.एस. जादौन सहित सभी संकाय सदस्यों एवं कर्मियों ने कोमल को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

यह उपलब्धि न केवल कोमल की व्यक्तिगत विजय है, बल्कि उन सभी युवाओं के लिए प्रेरणा है जो राष्ट्र सेवा का सपना संजोए हुए हैं। कोमल ने यह सिद्ध कर दिया कि बेटियां आज हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं और अगर संकल्प प्रबल हो तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता।

कोमल की यह सफलता आने वाली पीढ़ियों को सपनों को साकार करने का हौसला देगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने आशा जताई है कि कोमल तिवारी जैसी होनहार छात्राएं आगे भी संस्था और राज्य का नाम रोशन करती रहेंगी।