मुनस्यारी : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी में ITBP जवानों और स्थानीय लोगों के साथ साझा की चाय की चुस्कियाँ

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने आज प्रातः काल सीमांत क्षेत्र मुनस्यारी के भ्रमण के दौरान देश की सीमाओं की रक्षा में तैनात ITBP के वीर जवानों एवं स्थानीय नागरिकों के साथ चाय की चुस्कियों का आनंद लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जवानों के मनोबल की सराहना करते हुए कहा कि सीमांत क्षेत्रों में तैनात सुरक्षा बल देश की अस्मिता और सुरक्षा के प्रहरी हैं।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों से संवाद कर उनकी कुशलक्षेम जानी तथा राज्य सरकार की विकासपरक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि सीमांत क्षेत्रों का सर्वांगीण विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

मुख्यमंत्री ने आश्वस्त किया कि सरकार सीमांत अंचलों में मूलभूत सुविधाओं, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और संचार व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रयासरत है।