देहरादून : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में महेंद्र भट्ट का निर्विरोध निर्वाचन — संगठनात्मक एकता और नेतृत्व का प्रतीक


देहरादून न्यूज़ :- भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड के प्रदेश संगठन पर्व–2025 के अवसर पर श्री महेंद्र भट्ट जी का पुनः प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्विरोध निर्वाचन संगठन की दृढ़ एकता, अनुशासन और सामूहिक नेतृत्व का सशक्त प्रमाण है। यह निर्णय भाजपा कार्यकर्ताओं की संगठन के प्रति निष्ठा और नेतृत्व में विश्वास को दर्शाता है।
श्री भट्ट, जो वर्तमान में राज्यसभा सांसद भी हैं, अपने संगठनात्मक अनुभव, सरल व्यक्तित्व और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण के लिए जाने जाते हैं। उनके नेतृत्व में संगठन ने विगत कार्यकाल में उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि महेंद्र भट्ट जी के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड में और अधिक सशक्त होकर जनसेवा, विकास और राष्ट्रवाद के मूल सिद्धांतों पर चलते हुए आगे बढ़ेगी। उनका अनुभव, दूरदर्शिता और संगठन के प्रति समर्पण भाजपा को आगामी समय में नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।