हल्द्वानी : जिले में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट


हल्द्वानी न्यूज़ : बारिश न होने से लोग उमस और गर्मी से परेशान हो रहे हैं। इधर, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने सोमवार (आज) को नैनीताल जिले में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
रविवार को हल्द्वानी में बारिश का अलर्ट था, लेकिन बारिश नहीं हुई। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। अपरान्ह के समय धूप निकली और उमस भरी गर्मी पड़ने लगी। शाम तक यही हाल रहा। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।