हल्द्वानी : बहू से दुष्कर्म का प्रयास, आरोपी ससुर व उसके साथी पर मुकदमा दर्ज….

हल्द्वानी न्यूज़ :- हल्द्वानी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहाँ एक महिला ने अपने ही ससुर और उसके साथी पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी गई है।

पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि दिनांक 5 जुलाई को वह अपने घर सोनकर फॉर्म, बरेली रोड स्थित निवास में अकेली थी। इसी दौरान उसका ससुर अपने एक साथी के साथ जबरन ताला तोड़कर घर में घुस आया। पीड़िता के विरोध के बावजूद दोनों अंदर बैठ गए। महिला ने जब घर से बाहर भागने की कोशिश की, तो दोनों ने उसका पीछा किया।

ससुर ने उसे धक्का देकर खेत में गिरा दिया और जबरन दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह खुद को बचाते हुए पीड़िता पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी ससुर और उसके साथी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है।